Writing is the best way by which I can express myself. I love writing as i can do nothing except it.
Monday, 1 May 2023
इन दिनों हर व्यक्ति के पास में स्मार्टफोन है और हर व्यक्ति के पास में इंटरनेट कनेक्शन है l वह पूरे दिन स्मार्टफोन का प्रयोग करता है और विभिन्न तरह की सेवाओं का फायदा लेता है l कुछ लोग स्मार्ट फोन और इंटरनेट के जरिए ढेर सारी जानकारी खट्टी करते हैं l कुछ लोग फिल्म देखते हैं, कुछ गाने देखते हैं, कुछ रिल्स देखते हैं , कुछ खुद रील्स बनाते हैं । कई लोग इन दिनों अधिकतम शॉपिंग ऑनलाईन ही करना चाहते है । हर व्यक्ति अपने शौक का काम करता है । एक तरह से स्मार्टफोन और इन्टरनेट व्यक्ति को पूरे दिन व्यस्त रखता है । यदि व्यक्ति के पास स्मार्टफोन होता है और उसके पास इंटरनेट का कनेक्शन होता है तब उसे हर तरह की स्वतंत्रता होती है । उसके लिए उसका कमरा एक पूरी दुनिया के समान होता है । वो पूरी दुनिया के विषय में जान सकता है सिर्फ स्मार्टफोन और इंटरनेट के जरिए । कुछ लोग पूरे दिन कुछ ना कुछ ऑनलाइन से खरीदते रहते हैं । उन्हें लगता है कि सामान खरीदने के लिए बाजार जाना एक तरह की बेवकूफी है । क्योंकि वो घर से बाहर निकलना नहीं चाहते हैं । वो चाहते हैं उन्हे सब कुछ बिना किसी मेहनत के मिल जाए । कुछ लोगों को घर का खाना पसंद नहीं आता है । वो हमेशा ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं । कई बार उन्हें आसानी से खाना मिल जाता है और वो बहुत खुश हो जाते हैं । पर कई बार यह भी होता है कि जब वह खाना ऑर्डर करते हैं तब उन्हें उम्मीद होती है कि उन्हें बहुत अच्छा खाना मिलेगा । पर जब उन्हे खाना मिलता है तब वो बहुत निराश हो जाते हैं । आज मैं आपको एक ऐसी घटना के विषय में बताने वाली हूं जो बहुत ही चौका देने वाली है । एक महिला जो हमेशा ऑनलाइन खाना ऑर्डर करती थी उसे नहीं पता था कि एक दिन उसके साथ कुछ ऐसा घटित होगा जो उसकी सोच को पूरी तरह बदल देगा l बेचारी महिला ने वेज बिरियानी ऑर्डर की l क्योंकि वह शाकाहारी थी इसीलिए नॉनवेज खाना ऑर्डर करने का कोई सवाल ही नहीं था । उसे बहुत खुशी महसूस हुई जब डिलीवरी मैन उसके घर आया और और उसने उसे बिरयानी का पैकेट दिया ।महिला ने खुशी पूर्वक पैकेट लिया और जब उसने प्लेट में बिरयानी ली तब उसे नहीं मालूम था कि वह बिरयानी उसके लिए एक मुसीबत बनने वाली है । जैसे ही उसने एक चम्मच बिरयानी मुंह में डाली उसे एहसास हुआ कि बिरयानी के स्वाद में कुछ गड़बड़ था ।उसने देखा बिरयानी में मीट के कुछ टुकड़े थे । वह बहुत दुखी हो गई । उसने उल्टी करनी चाही । जिंदगी में पहली बार उसे नॉन वेज खाना पड़ा । वह बहुत ही दुखी हो गई । उसने कभी भी नहीं सोचा था कि वेज बिरयानी की जगह नॉन वेज बिरयानी डिलीवर होगी । महिला शिक्षित थी और वह एक जागरूक महिला थी । वो ट्विटर का प्रयोग करती थी । इसलिए उसने ट्विटर के जरिए यह संदेश दिया कि उसके साथ क्या हुआ । उसने टि्वटर में लिखा कि उसने वेजिटेरियन बिरयानी का आर्डर दिया था पर उसे जो बिरयानी मिली उसमें मांस के कुछ टुकड़े थे । किसी वेजिटेरियन के लिए मांस के टुकड़े को प्लेट में देखना कितना दुखदाई हो सकता है । यह हर कोई जानता है । उसने जब ट्विटर में यह लिखा तब उसे यह नहीं मालूम था कि बहुत जल्दी उसका ट्वीट वायरल हो जाएगा । हजारों लोगों ने उसकी ट्वीट को पढ़ा और सभी ने उस रेस्टोरेंट और कंपनी जिसने उसे नॉन वेज बिरयानी की जगह नॉन वेज बिरयानी दी उसकी आलोचना की । रेस्टोरेंट के मालिक यह मानने को तैयार ही नहीं थे कि गलती उनके तरफ से थी । उन्होंने कहा कि उसमें स्पष्ट लिखा था कि वह नॉन वेज बिरयानी थी । अब वह कंपनी जो डिलीवर करने के लिए जिम्मेदार है उसके लिए सफाई देना बहुत कठिन बन गया । क्योंकि हर कोई उस कंपनी की आलोचना कर रहा था । ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना आज के युग में बहुत मामूली बात है । जब लोग थके होते हैं और उन्हें कुछ अच्छा खाने का मन होता है तब ऑनलाइन भोजन ऑर्डर करना उनके लिए एक अच्छा विकल्प होता है । उनके दिमाग में यह विचार कभी नहीं आता है कि उन्हें जो भोजन मिलेगा वह उनके लिए एक मुसीबत का कारण बन जाएगा । अब यदि रेस्टोरेंट अपनी गलती स्वीकार कर लेता है और वह कंपनी जिसने भोजन को डिलीवर किया वह भी अपनी गलती मान लेती है तब भी उस महिला के लिए इस घटना को भूलना संभव नहीं होगा । एक वेजिटेरियन व्यक्ति कभी भी कल्पना नहीं कर सकता कि वह धोखे से नॉनवज भोजन को खाएगा । भविष्य में वह महिला कभी भी ऑनलाइन आर्डर करने से पहले कई बार सोचेगी ।हो सकता है अब वह ऑनलाइन भोजन ऑर्डर करना बंद कर दें ।मुझे लगता है कि ऑनलाइन ऑर्डर करने के बजाए यदि हम खुद रेस्टोरेंट में जाएं तब इस तरह की घटना हमारे साथ नहीं घटेंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment